Ujjain Mahakal Aarti: विश्व की प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई। घटना में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। और बताया जाता है कि आग लगने की ये घटना आरती में जल रहे कपूर भभकने से हुईं. आपको बता दे कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सीएम डॉक्टर मोहन यादव के पुत्र वैभव और बेटी डॉक्टर आकांक्षा नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे। इसी दौरान आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गुलाल गिरने से वह बिखर गया इसके बाद महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स से आग पकड़ लग गई–Ujjain Mahakal Aarti
महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन की तरह सोमवार तड़के भी भस्म आरती हो रही थी सुबह करीब 5:45 पर आरती के अंतिम चरण में बाबा को गुलाल चढ़ाया जा रहा था। साथ में पुजारी भी एक दूसरे पर गुलाल डाल रहे थे इसी दौरान आरती कि थाल में जल रहे कपूर पर रंग गिरने से वह बिखर गया।इसके बाद महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स में आग की पकड़ लग गई। इसके बाद अचानक आग इतना ज्यादा फैल गया की पुजारी समेत 14 लोग घायल हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। और 6 की हालत गंभीर बताई गई।
ये भी पढ़े :Holi 2024: होली खेलते समय आंख, कान या मुंह में चला जाए रंग,तो अपनाएं ये असरदार सेफ्टी टिप्स
Flex was applied to protect from color
बता दें कि गर्भगृह की दीवार और छत चांदी से मढ़ी हुई है। होली पर बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाता है। साथ ही पुजारियों ने भी एक-दूसरे पर रंग डाला। ये रंग गर्भ गृह की दीवार को नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए इस साल शिवलिंग के ऊपर फ्लेक्स लगाया गया था | बताया जाता है कि गर्भगृह में एक-दूसरे पर रंग डालते समय गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया, जिससे कपूर भभका और फ्लैक्स ने आग पकड़ ली, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ |
ये भी पढ़े :New Maruti Dzire: सबसे कम कीमत में लॉन्च हुई New Maruti Dzire फैसिलिटी