UP News: पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर सेउर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकरा गया, हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। UP News
कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सात बजे लखनऊ से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के बिहिया आरा निवासी राम चंद्र गुप्ता (55), उनकी पत्नी माया देवी (52), बेटा विकास (30) और उनकी एक महिला रिश्तेदार चिंता देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में राम चंद्र गुप्ता, माया देवी और चिंता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान विकास घायल हो गया। हादसे की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. घायल विकास को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।