Cardamom: इलायची में कार्बोहाइड्रेट, आहार फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे गुण होते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से सांसों की दुर्गंध की समस्या दूर हो जाती है। इलायची खाने से पेशाब की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए नियमित रूप से भोजन के बाद 2 इलायची चबाएं-
Small cardamom
छोटी हरी इलायची अपने पाचन गुणों के लिए जानी जाती है। यह अपच, सूजन, गैस और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह पेट में मौजूद एंजाइम को सक्रिय करता है जो पाचन में मदद करता है। इलायची की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका पानी गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि इलायची का पानी कैसे बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले इलायची को पीसकर पानी में उबाल लें। कुछ देर तक उबालने के बाद इसे छान लें |
ये भी पढ़े :MP News: बेमौसम बारिश का कहर जारी
Benefits of big cardamom
इसका सेवन दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। यह आंतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह नींद की समस्या से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो इसका सेवन करने से आपको राहत मिलेगी | मानव शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है। इसका अधिक सेवन करने से इसके बीज धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं और पित्ताशय में पथरी का कारण बनते हैं। जिन लोगों को पथरी की समस्या है उनके लिए इलायची का सेवन परेशानी पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़े :SINGRAULI NEWS : नगर निगम के संविदा वाहन चलकों के सामने भूखे पेट सोने की मजबूरी