सिंगरौली: शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 20 प्रकरण दर्ज—नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

Follow Us

Advertisement

शराब दुकान के आसपास सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

थाना यातायात एवं थाना बैढ़न की संयुक्त टीम की कार्रवाई— पुलिस एक्ट की धारा 34 में 10 एवं मोटरयान अधिनियम में 10 प्रकरण

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली  निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा (भापुसे) के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात प्रभारी सूबेदार  आशीष तिवारी के नेतृत्व में थाना यातायात एवं थाना बैढ़न की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों एवं उनके आसपास के मुख्य मार्गों पर विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर वाहन मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक आवागमन वाले मार्ग पर इस प्रकार खड़े पाए गए, जिससे राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के आवागमन में बाधा एवं असुविधा उत्पन्न हो रही थी तथा दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था। पुलिस टीम द्वारा ऐसे वाहन चालकों एवं व्यक्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर आमजन के आवागमन में बाधा एवं असुविधा उत्पन्न करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार अभियान में कुल 20 कार्रवाई की गई। आवश्यकतानुसार अव्यवस्थित खड़े वाहनों में व्हील लॉक भी लगाए गए। अचानक की गई संयुक्त कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे मुख्य सड़क, सार्वजनिक मार्ग, मोड़ अथवा ऐसे स्थानों पर वाहन खड़ा न करें, जहां उससे अन्य लोगों के आवागमन में बाधा, असुविधा अथवा खतरा उत्पन्न हो। वाहन केवल निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।

शराब दुकान संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि दुकानों के आसपास ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराएं तथा मुख्य मार्ग पर भीड़ अथवा ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने दें, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित हो।

इस संयुक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी सूबेदार श्री आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षक विनय सिंह, थाना बैढ़न के उप निरीक्षक श्री विनय शुक्ला सहित थाना यातायात एवं थाना बैढ़न की पुलिस टीम उपस्थित रही।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी कर आमजन के आवागमन में असुविधा या खतरा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सिंगरौली पुलिस की अपील—
सड़क आवागमन के लिए है—वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का भी ध्यान रखें।

#

Related News

September 5, 2026

September 5, 2026

September 5, 2026

September 5, 2026

September 5, 2026

August 30, 2026

Leave a Comment