Singrauli Breaking News: 30 जून को सिंगरौली में BJP और अडानी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उमंग सिंघार का ऐलान, सरकार पर गंभीर आरोप
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
_______________________________
Singrauli Breaking News: मध्य प्रदेश में आदिवासियों के हक (Rights of tribals in Madhya Pradesh) और जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर एक बार फिर सियासत गरमा (Politics heats up once again over land issue) गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी कांग्रेस की एक अहम मीटिंग के बाद BJP सरकार और अडानी ग्रुप के खिलाफ बड़े मोर्चे का ऐलान किया है। कांग्रेस 30 जून को सिंगरौली में एक बड़ा आंदोलन करने जा (A big movement is going to be organised in Singrauli) रही है।
अडानी को कोल ब्लॉक अलॉटमेंट के खिलाफ मोर्चा
मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सिंगरौली में आदिवासियों की जमीनें कॉरपोरेट्स को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार ने सिंगरौली में कोल ब्लॉक के लिए अडानी ग्रुप को जमीन अलॉट की है, जिससे लोकल आदिवासियों के वजूद पर खतरा है। इसके विरोध में कांग्रेस 30 जून को सिंगरौली की धरती पर ऐतिहासिक आंदोलन करेगी। मीटिंग में आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष से जुड़ा प्रस्ताव एकमत से पास किया गया। BJP ‘आदिवासी’ को ‘वनवासी’ बनाना चाहती है: सिंघार
उमंग सिंघार ने BJP पर आदिवासियों को गुमराह करने और उनकी पहचान बदलने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP सिर्फ आदिवासियों पर चुनावी डोरे डालना चाहती है। असल में, वह आदिवासियों को ‘वनवासी’ बनाकर उनकी पहचान ही खत्म करने की साजिश कर रही है। जबकि इतिहास गवाह है कि जब भी देश और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, आदिवासियों ने हमेशा अहम और निर्णायक भूमिका निभाई है।
जनगणना में ‘आदिवासी कोड’ की बड़ी मांग
कांग्रेस ने अब आने वाली जनगणना को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के नेता ने मांग की है कि जनगणना फॉर्म में आदिवासियों के लिए अलग से ‘आदिवासी कोड’ होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार जानबूझकर जनगणना के अंदर आदिवासियों की आबादी को कम आंकना चाहती है, इसलिए वह आदिवासियों को उनका अलग कोड नहीं देना चाहती। कांग्रेस आदिवासियों के इस हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।







