Singrauli breaking news: पटवारी पर कमेंट का विरोध, सिंगरौली यूथ कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
___________________________
Singrauli breaking news: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Madhya Pradesh) डॉ. मोहन यादव की PCC प्रेसिडेंट जीतू पटवारी के बारे में कथित तौर पर अनर्गल टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस सिंगरौली (Youth Congress Singrauli protests against alleged unwarranted remarks) ने बुधवार शाम सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन (Organizing a Yagna for Good Wisdom) किया। कार्यक्रम के जरिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली पर आपत्ति जताई (Youth Congress workers objected to the language used by the Chief Minister during the programme.) और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना (wishing good health) की।
यूथ कांग्रेस नेताओं ने (Youth Congress leaders) बताया कि जीतू पटवारी द्वारा जारी एक वीडियो मैसेज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला दहन (Congress workers burn effigies in video message) और हिंसक विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की गई (Appealed to stay away from violent protests) थी। इसी क्रम में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के निर्देश का पालन करते हुए सिंगरौली में कोई पुतला दहन नहीं किया (No effigy was burnt in Singrauli.) गया। उसकी जगह शांतिपूर्ण सद्बुद्धि यज्ञ करके विरोध दर्ज कराया (Protest registered by performing peaceful Sadbuddhi Yagya) गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंगरौली विधानसभा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह चंदेल ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर कुंदन पांडे ने संभाली। इस मौके पर विधानसभा महासचिव कमलनारायण सिंह, वैढन ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबली शर्मा, हिरवाहा ब्लॉक अध्यक्ष निवेश पांडे, किशोर सिंह, अंशुल सिंह चंदेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष आयुष सिंह मोनू, सुधांशु पांडे, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप बिंद, आलोक सिंह, निशान्द शायंद, वैश्य वैष्णव मौजूद थे। पुष्पराज सेन और अमित कुशवाहा समेत यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विंध्य क्षेत्र संगठन प्रभारी अभिषेक परमार के निर्देशों का भी जिक्र किया गया।







