SINGRAULI BREAKING NEWS: सिंगरौली नेशनल हाईवे NH-39 महाजाम: 24 घंटे बाद खुला रास्ता,मुसीबत अभी टली नहीं; गर्मी और प्यास से जूझते रहे यात्री
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
________________________________
SINGRAULI BREAKING NEWS: सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 (Singrauli National Highway 39) पर देवसर के पास खखन नदी (The Khakhan River near Devsar) में बुधवार रात करीब 9:00 बजे कोयले से लदी गाड़ी पलटने (Overturning of a coal-laden vehicle) से करीब 24 घंटे तक रास्ता पूरी तरह से बाधित (The road is completely blocked.) रहा। लेकिन जब इसके लिए दूसरा रास्ता निकाला गया, तो करीब 10 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों का परिचालन (Operation of Stranded Vehicles) हो सका। लेकिन जो गाड़ी सड़क पर पलटी (The car overturned on the road.) थी, उसे सड़क से हटाने का काम अभी भी युद्धस्तर पर जारी (Continuing on a war footing) है।
हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा समय तक लगे ट्रैफिक जाम से हजारों यात्री (Thousands of commuters affected by traffic jams) और वाहन चालक परेशान (Drivers Distressed) रहे। बताया जा रहा है कि जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं (*No facilities) दी गई, कई बार प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों में भारी गुस्सा (Massive anger among passengers.) है।







