Singrauli: कचनी शासकीय स्कूल के स्मार्ट बोर्ड पर आपत्तिजनक वीडियो चलाने का आरोप, ABVP ने उठाए सवाल

Follow Us

Advertisement

कचनी शासकीय स्कूल के स्मार्ट बोर्ड पर आपत्तिजनक वीडियो चलाने का आरोप, ABVP ने उठाए सवाल

सिंगरौली/बैढ़न। बैढ़न क्षेत्र के कचनी स्थित शासकीय विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो/गाना चलाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई बैढ़न ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ABVP का आरोप है कि विद्यालय में लगे स्मार्ट बोर्ड का उपयोग आपत्तिजनक सामग्री चलाने के लिए किया गया। परिषद ने मांग की है कि जांच महज छात्रों तक सीमित न रखी जाए, बल्कि विद्यालय के प्राचार्य, DPC, BEO सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए।

परिषद का कहना है कि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की सामग्री का सामने आना गंभीर विषय है। इसलिए यह स्पष्ट होना जरूरी है कि स्मार्ट बोर्ड पर कथित वीडियो किस परिस्थिति में चला, उसे किसने चलाया और विद्यालय स्तर पर इसकी निगरानी व्यवस्था कैसी थी।

ABVP नगर मंत्री अजीत शाह ने कहा कि संगठन छात्रहित से जुड़े मामलों को लगातार उठाता रहेगा और इस मामले में निष्पक्ष जांच होने तक आवाज उठाई जाएगी।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में आखिर स्मार्ट बोर्ड पर कथित आपत्तिजनक सामग्री चलने के लिए कौन जिम्मेदार पाया जाता है।

#

Related News

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

Leave a Comment