Singrauli News: सिंगरौली में 5.25 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक जनपद पंचायत भवन, राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया भूमिपूजन; ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली बैढ़न में 525.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन (Groundbreaking ceremony for the new Janpad Panchayat building to be constructed in Baidhan, Singrauli, at a cost of Rs 525.67 lakh.) आज म.प्र. शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित (Singrauli MLA Ramniwas Shah was present at the event as a special guest.) रहे। समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत बैढ़न की अध्यक्ष सविता सिंह ने की। इस अवसर पर ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष नरेश शाह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अजीत बरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद (Janpad Panchayat Executive Officer Ajit Barwa, along with other public representatives and officials, were present.) रहे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी (On this occasion, Minister of State Radha Singh stated that the construction of the new Janpad Panchayat building would accelerate rural development efforts.) तथा प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी (It will facilitate the conduct of administrative tasks.) । राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य (The government is continuously working for the overall development of rural areas and providing better facilities to the common people.) कर रही है। यह भवन जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित (This building will prove useful for public representatives and common citizens.) होगा। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि आधुनिक जनपद पंचायत भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि (A significant achievement in the development of the construction sector) है। भवन निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले नागरिकों को अपने कार्यों के निष्पादन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी (Once the building construction is complete, citizens arriving from rural areas will have better facilities for getting their tasks accomplished.) तथा विभागीय कार्यों में भी सुगमता आएगी।







