Singrauli News: सिंगरौली में बैसवार महासंघ युवा मोर्चा की हुंकार, सदस्यता अभियान को धार देने के साथ सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक मुद्दों पर हुआ मंथन
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपरा झांपी में माँ झांपी भगवती के प्रांगण में अखिल भारतीय बैसवार महासंघ युवा मोर्चा म.प्र. की बैठक (A meeting of the All-India Baiswar Mahasangh Yuva Morcha (Madhya Pradesh) was held in the premises of Maa Jhampi Bhagwati in the village of Pipra Jhampi, located within the Baidhan development block of the district.) आज रविवार को संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि रामलल्लू बैस राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बैसवार महासंघ एवं पूर्व विधायक सिंगरौली रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण सिंह बैस एडवोकेट, बैसवार महासंघ युवा मोर्चा म.प्र. ने किया गया।
कार्यक्रम में संघ की सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई (A detailed discussion on the organization’s membership drive took place during the event.) , साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक विषयों पर गहन मंथन कर संघ के आगामी कार्यक्रम तय किए (The Sangh’s upcoming programs were determined following in-depth deliberation on social, educational, and political issues.) गए। उक्त कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह बैस संरक्षक मप्र, मोतीलाल सिंह बैस प्रदेश अध्यक्ष म.प्र., नारायणदास बैस, लखपती बैस राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद बैस, संतोष वर्मा, इकतीस चंद्र बैस, प्रदेश महामंत्री कमलेश बैस, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधामाधव बैस, प्रदेश मंत्री राजेश्वर बैस, हरिकृष्ण देव बैस सहित समस्त पदाधिकारी, सजातीय बंधु एवं युवा साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने रुचिकर सहभोज का आनंद (Following the programme, everyone enjoyed a delightful communal meal.) लिया।







