Singrauli News: सिंगरौली में बारिश का कहर, जलभराव से मकान गिरा; परिवार बाल-बाल बचा

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में बारिश का कहर, जलभराव से मकान गिरा; परिवार बाल-बाल बचा

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली में लगातार बारिश के चलते नगर निगम क्षेत्र (Municipal Corporation Area) के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। राजीव वार्ड क्रमांक-39 के संत रविदास नगर, बैढ़न में टॉकीज के पास एक पुराना कच्चा-पक्का मकान बारिश के पानी से कमजोर होकर गिर (The old mud-pucca house collapsed due to weakening from rain water.) गया। राहत की बात रही कि हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने (Lack of adequate drainage system in the area)  से कई घरों में बरसाती पानी घुस गया है। रमेश साकेत का मकान भी इसी जलभराव की चपेट में आकर धराशायी हो (Collapsed due to waterlogging) गया।

 

घटना की सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि (Councilor representative on information of the incident) अमित यादव मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ समाजसेवी एडवोकेट हसन उसैद और मोहम्मद शाहिद खान रिंकू भी मौजूद रहे। उन्होंने जल निकासी की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन (Municipal Corporation administration regarding the water drainage problem) और हल्का पटवारी से आवश्यक कार्रवाई की मांग (Demand for necessary action from the Halqa Patwari)  की।

 

वहीं नगर निगम की टीम जेसीबी और सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और नाली की सफाई कर पानी निकालने का प्रयास (Arrived at the site with sanitation workers and attempted to clear the drain and drain out the water.) किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है, ताकि हर बारिश में ऐसी स्थिति (Such a situation during the rain) न बने।

#

Related News

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

Leave a Comment