Singrauli News:   सिंगरौली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; गौरव बैनल की विदाई, अंकित अस्थाना संभालेंगे कलेक्टर की कमान; विवादों के बीच तबादले से गरमाई जिले की सियासत

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:   सिंगरौली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; गौरव बैनल की विदाई, अंकित अस्थाना संभालेंगे कलेक्टर की कमान; विवादों के बीच तबादले से गरमाई जिले की सियासत

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शासन ने 13 अक्टूबर को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश में सिंगरौली कलेक्टर (In an administrative transfer order issued on October 13, Singrauli Collector)  गौरव बैनल का स्थानांतरण कर अंकित अस्थाना को जिले की कमान सौंपी है। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अस्थाना इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल (Asthana, a 2014 batch IAS officer, was earlier Deputy Secretary in the General Administration Department and Staff Selection Board.) , भोपाल के संचालक के पद पर पदस्थ थे। गौरव बैनल के तबादले के बाद जिले में हाल के दिनों में सामने आए प्रशासनिक विवादों की भी चर्चा शुरू (After the transfer, discussions also started on the administrative disputes that have surfaced in the district in recent times.) हो गई है।

 

 

नगर निगम सिंगरौली के मोरवा जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों की कम उपस्थिति को लेकर विधायक (MLA concerned about low attendance of beneficiaries at Seva Setu camp organised in Morwa zone) रामनिवास शाह ने कलेक्टर और निगम अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। विधायक ने दो टूक कहा था कि यदि काम करना नहीं आ रहा है तो छुट्टी ले (The MLA had bluntly said that if you do not know how to work then take leave.) लें। उन्होंने अधिकारियों को दफ्तरों में बैठकर काम करने के बजाय बाहर निकलकर विकास कार्यों पर ध्यान देने की नसीहत (Officials advised to step out of their offices and focus on development works instead of just sitting at their desks.) दी थी।

 

 

 

इसी बीच नवरात्र के दौरान राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में गरबा आयोजन को लेकर विधायक और कलेक्टर के बीच फोन पर बातचीत (Phone conversation between the MLA and the Collector regarding the Garba event at Rajmata Chun Kumari Stadium.)  हुई थी। विधायक ने स्पष्ट किया था कि तीन दिवसीय गरबा आयोजन स्टेडियम (Three-day Garba event at the stadium) में ही होगा। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर किसी विवाद की पुष्टि नहीं है।दूसरी ओर, गोदवाली स्थित त्रिमूला इंडस्ट्रीज पर प्रदूषण नियमों के उल्लंघन के आरोप में तालाबंदी और महज 15 दिन बाद ताला खुलने के घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। यह मामला भोपाल और दिल्ली तक पहुंचने की चर्चा रही। इन घटनाओं के बीच गौरव बैनल का तबादला हुआ है, लेकिन शासन के आदेश में स्थानांतरण का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

#

Related News

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment