Singrauli News: सिंगरौली में डीजल चोरी की शिकायत बनी मुसीबत; कर्मचारी को बंधक बनाकर चाकू से धमकाने और जबरन वीडियो बनवाने का आरोप, विंध्यनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में डीजल चोरी की शिकायत बनी मुसीबत; कर्मचारी को बंधक बनाकर चाकू से धमकाने और जबरन वीडियो बनवाने का आरोप, विंध्यनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली मोरवा थाना क्षेत्र के झिंगुरदह में डीजल चोरी की जानकारी कंपनी प्रबंधन को देने पर एक कर्मचारी के अपहरण, बंधक बनाकर चाकू से धमकाने और जबरन वीडियो बनवाने का मामला सामने (A case has come to light in which an employee was abducted, held captive, threatened with a knife, and forced to record a video after he informed company management about the theft of diesel.) आया है।

 

 

 

फरियादी मोहम्मद शाहिद की शिकायत पर विंध्यनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज (Following a complaint, Vindhyanagar police registered an FIR against the accused.) किया है। शिकायत के मुताबिक मोहम्मद शाहिद उम्र 32 वर्ष कलिंगा कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड के झिंगुरदह प्रोजेक्ट में प्लंबर के पद पर कार्यरत (According to the complaint, 32-year-old Mohammad Shahid is employed as a plumber at the Jhingurdah project of Kalinga Commercial Corporation Limited.) है। उसने कंपनी के वाटर टैंक से डीजल चोरी होने की जानकारी अकाउंटेंट (The accountant reported the theft of diesel from the company’s water tank.)  को दी थी। आरोप है कि 17 अक्टूबर को कंपनी ने साक्ष्य जुटाकर डीजल चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा और उनकी ड्यूटी होल्ड कर दी। इसके बाद शाहिद को धमकियां मिलने लगीं। वहीं फरियादी के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे झिंगुरदह शॉपिंग क्षेत्र के पीछे वाली सड़क पर उसकी मोटरसाइकिल रोककर चाबी निकाल ली गई। इसके बाद उसे प्रवीण तिवारी के कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया गया। आरोप है कि वहां प्रवीण तिवारी पिता शारदा प्रसाद तिवारी, प्रवीण कुमार तिवारी पिता रामबहोर तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, राकेश और अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

चाकू दिखाकर झूठा वीडियो बनवाने का आरोप
शाहिद का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाया और उस पर अनिल साहू तथा अरविंद दुबे को डीजल चोरी का जिम्मेदार बताने के लिए दबाव (The accused used abusive language, brandished a knife, and pressured him to name Anil Sahu and Arvind Dubey as being responsible for the diesel theft.)  बनाया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसका वीडियो (The accused allegedly made a video of her) भी बनाया। शिकायत में रस्सी लाकर उसे फांसी पर लटकाने की बात कहने का भी उल्लेख (The complaint also mentions a threat to bring a rope and hang someone.) है। इधर फरियादी के मुताबिक बाथरूम जाने की अनुमति मिलने पर वह बाहर निकला और मोटरसाइकिल की चाबी लगी देखकर वहां (According to the complainant, after getting permission to go to the bathroom, he came out and seeing the motorcycle key in the bathroom, he went there.) से भाग गया। वह पहाड़ी रास्ते से अनपरा पहुंचा और फिर अमलोरी जाकर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और जान से मारने की धमकी (It was alleged that the accused were constantly searching for the victim and had issued death threats) दे रहे थे। विंध्यनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 126(2), 127(2), 296(ए), 351(3) तथा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

 

#

Related News

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment