Singrauli News: सिंगरौली में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, बैढ़न बस स्टैंड के पास भव्य पंडाल निर्माण शुरू; भक्तिमय हुआ माहौल
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में दुर्गा पूजा का पर्व नजदीक आते ही शहर में तैयारियां तेज हो गई(As the festival of Durga Puja approaches in Singrauli district, preparations in the city are gaining momentum.) हैं। बैढ़न बस स्टैंड के समीप दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण और सजावट का काम जोरों पर चल (The work of pandal construction and decoration for Durga Puja is going on in full swing near Baidhan bus stand.) रहा है। कारीगर दिन-रात पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं (Artisans are working day and night to give the pandal an attractive look.) ।
शहर के विभिन्न हिस्सों में भी दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पंडाल निर्माण, विद्युत सजावट और अन्य तैयारियां शुरू (Durga Puja committees have also started pandal construction, electrical decorations and other preparations in various parts of the city.) कर दी गई हैं। पंडालों को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए (To give the pandals a grand and attractive look) अलग-अलग थीम पर काम किया जा रहा है। इससे शहर में अभी से पर्व का उत्साह नजर आने लगा है।
आयोजकों के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही (According to the organisers, there is a large movement of devotees during Durga Puja.) को देखते हुए पंडाल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की (Necessary arrangements were also made within the pandal premises.) जाएंगी। वहीं, पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर समितियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दुर्गा पूजा के करीब आते ही शहर में जगह-जगह पंडाल और सजावट दिखाई देने लगी है, जिससे पूरा माहौल धीरे-धीरे भक्तिमय होता जा रहा है।