Singrauli News: सिंगरौली में गांजा बेचने निकली महिला पुलिस के जाल में फंसी, जियावन पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत (As part of an ongoing campaign against the illegal narcotics trade in Singrauli district) जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को एक किलो 22 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया (A woman was arrested with 1.022 kilograms of cannabis.) है। पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू (The police registered a case against the accused under the NDPS Act and started investigation.) कर दी है।
पुलिस के अनुसार आज 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटौली निवासी प्रतिभा बंसल उम्र 23 वर्ष पति मंजू बंसल लाल साड़ी पहने अपने साथ एक बच्चा लेकर कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के समीप गांजा बेचने की फिराक में खड़ी (Wearing a sari and accompanied by a child, she stood near the government sand dump by Kari Mor, looking to sell cannabis.) है। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ लिया। महिला आरक्षक से तलाशी कराने पर उसके पास रखी पॉलिथीन से 1 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद (Upon a search conducted by a female constable, 1 kg and 22 grams of cannabis (ganja) were recovered from a polythene bag in her possession.) हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर थाना जियावन में अपराध के तहत धारा 8, 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उक्त कार्रवाई एसपी षियाज केएम, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा सहित उनि शेष नारायण दुबे, अनिल कुमार साकेत, तेज बहादुर सिंह, रामसुंदर विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, सदन, प्रभात दुबे, महिला आर प्रतिमा टोप्पो एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।







