Singrauli News: सिंगरौली में गणेश विसर्जन से पहले एसपी का सख्त एक्शन प्लान, घाटों की सुरक्षा से भीड़ और सोशल मीडिया निगरानी तक कसे इंतजाम
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न (Immersion of Lord Ganesha idols concluded peacefully and safely.) कराने के लिए एसपी षियाज केएम ने बैढ़न, विन्ध्यनगर एवं नवानगर क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों और घाटों का निरीक्षण (Inspection of major immersion sites and ghats.) किया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों (Police officers took stock of security, traffic and crowd control arrangements at) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विसर्जन मार्ग, घाटों की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, जल सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों को देखा। उन्होंने संवेदनशील एवं अधिक भीड़ वाले घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों (He directed to deploy adequate police force at sensitive and crowded ghats and immersion of idols should be done only at designated places.) पर कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि गहरे पानी वाले स्थानों पर लोगों को जाने से रोका जाए।
आपातकालीन मार्ग खुले रखे एवं सोशल मीडिया पर रहे नजर
एसपी ने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए। विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ आपातकालीन मार्ग खुले रखने और अनावश्यक वाहन भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश (Instructions issued to ensure smooth traffic flow, keep emergency routes open, and control unnecessary vehicular congestion during the immersion procession.) दिए गए। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियम एवं समय-सीमा के अनुसार कराने तथा आपत्तिजनक गीत, नारे अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल (…to ensure compliance, and in the event of objectionable songs, slogans, or a situation involving a dispute, immediately…) कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने और अफवाह या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई (Monitoring social media and taking action against those circulating rumors or misleading content.) की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान विन्ध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, सूबेदार आशीष तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







