Singrauli News: सिंगरौली में कार की डिक्की से गांजा बरामद, सरई थाना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी (Illicit trafficking of narcotic substances) के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई (Police action against illegal smuggling) लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरई थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक रेनॉल्ट क्विड कार से 2 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार (Two people arrested) किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ कार को भी जब्त (Police seized the car along with the narcotics.) किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5.30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर 2026 को सरई थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच (Vehicle checks in the Sarai police station area) की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चार की तरफ से एक रेनॉल्ट क्विड कार आती नजर आई। पुलिस टीम को देखकर चालक ने अचानक वाहन रोक (Seeing the police team, the driver suddenly stopped the vehicle.) दिया और फिर कार को मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया (Attempted to turn the car and flee the scene.) । उसकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ और टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।
इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन की डिक्की से 2 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 हजार रुपये और कार की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई है।
कार में मौजूद दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ (The police detained both individuals and interrogated them.) की। आरोपियों की पहचान अरविंद उर्फ टिंकू सेन (27 वर्ष) और रामसजीवन साहू (43 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ सरई थाने में अपराध क्रमांक 711/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने (According to the police, information about the past records of the accused has also come to light.) आई है। अब जांच टीम गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस संभावित मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच (The police are also investigating the roles of other individuals linked to the suspected narcotics network.) कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। सरई थाना पुलिस की टीम की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप (There is panic among those involved in the legal drug trade.) की स्थिति है।







