Singrauli News: सिंगरौली में खाखन नदी के पुल निर्माण पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सख्त, निरीक्षण कर जल्द काम पूरा होने की जताई उम्मीद
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली देवसर के खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल (Bridge under construction over the Khakhan River in Deosar, Singrauli.) का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज दिन रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई (He inspected the status of the bridge construction work and expressed hope that the project would be completed soon.) ।
बरसात के मौसम में खाखन नदी पर स्थित पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त (A section of the bridge over the Khakhan River damaged during the monsoon season.) हो गया था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा (As a result, the people of the area faced significant difficulties in commuting.) । उस समय सांसद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। क्षतिग्रस्त हिस्से को शीघ्र दुरुस्त किए जाने के बाद बड़े पुल के निर्माण (The MP arrived at the scene to assess the situation. After the damaged portion is promptly repaired, a larger bridge can be constructed.) को लेकर भी पहल जारी रही। उस दौरान सांसद ने कहा था कि आगामी 3 से 4 महीने के भीतर बड़े पुल का निर्माण पूरा कर उसे आवागमन के लिए शुरू करने का प्रयास किया (Efforts were made to complete the construction and open it for traffic.) जाएगा। इसी सिलसिले में आज उन्होंने पुन: निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण (In this connection, he once again inspected the bridge under construction today.) किया।
पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के निर्माण कार्य में भी तेजी देखने को मिल (The construction work of National Highway-39 is also gaining momentum.) रही है। सीधी से सिंगरौली के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिहाज से यह मार्ग महत्वपूर्ण (This route is significant for facilitating travel between Sidhi and Singrauli.) है। पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को यात्रा में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने तथा आवागमन की सुविधा बेहतर (After completion of the National Highway, the people of the area will get relief from the problems faced during travel and the transportation facilities will improve.) होने की उम्मीद है। सांसद द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति का लगातार जायजा लेने का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क एवं पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और आमजन की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास (Efforts towards resolving the commuting-related problems of the general public.) करना है।







