Singrauli News:  सिंगरौली में खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा; 10 नवंबर तक RFID टैग नहीं लगवाया तो बढ़ सकती हैं वाहन मालिकों की मुश्किलें, अब तक 124 वाहनों में हुई टैगिंग

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली में खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा; 10 नवंबर तक RFID टैग नहीं लगवाया तो बढ़ सकती हैं वाहन मालिकों की मुश्किलें, अब तक 124 वाहनों में हुई टैगिंग

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने और परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए खनिज परिवहन (Mineral transportation: to curb the illegal transport of minerals and make the transportation system transparent.)  में लगे वाहनों में आरएफआईडी टैग लगाना अनिवार्य किया (Made it mandatory to affix RFID tags on vehicles) गया है। इसके लिए 10 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। जिले में अब तक 124 वाहनों में आरएफआईडी टैग लगाए जा चुके हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक खनिज विभाग सिंगरौली आकांक्षा पटेल ने बताया कि खनिज परिवहन में लगे शेष वाहनों में भी निर्धारित समय सीमा (Giving the above information, Deputy Director of Mineral Department, Singrauli, Akanksha Patel said that the remaining vehicles engaged in mineral transportation will also be exempted from the stipulated time limit.)  के भीतर टैग लगवाना आवश्यक है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि आरएफआईडी टैग के माध्यम से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की पहचान और उनकी आवाजाही पर निगरानी रखना आसान (Monitoring the movement of vehicles transporting minerals and identifying them via RFID tags is easy.)  होगा। इससे खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के साथ परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में मदद (Helping to curb illegal transportation and ensure compliance with transport regulations) मिलेगी। इस व्यवस्था से खनिज परिवहन की निगरानी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाई जा सकेगी।

 

 

 

प्रदेश स्तर पर खनिज परिवहन व्यवस्था को केंद्रीय वाहन पोर्टल से एकीकृत करने की तैयारी (Preparations underway to integrate the mineral transportation system at the state level with the central vehicle portal) भी की जा रही है। इसके तहत वाहनों की जानकारी, परिवहन अनुमति और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा (Verification of transport permits and related documents can be done in a more systematic manner.) सकेगा। निर्धारित समय सीमा तक आरएफआईडी टैग नहीं लगवाने वाले वाहन संचालकों को परिवहन कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ (Vehicle operators who do not install RFID tags within the stipulated time limit may face problems in transportation work.) सकता है। ऐसे में खनिज परिवहन में लगे वाहन मालिकों को 10 नवंबर से पहले अपने वाहनों में टैग लगवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि परिवहन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

#

Related News

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment