Singrauli News: सिंगरौली में मालवाहक वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, पिकअप में सवारी मिली तो 4 वाहन जब्त—3.75 लाख का राजस्व वसूला
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में सड़क सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़ और मालवाहक वाहनों के अनाधिकृत यात्री परिवहन (Compromising road safety standards and the unauthorized transport of passengers in goods vehicles.) पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में सुलियरी माइंस-अडानी, गजरा बहरा मार्ग पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में मालवाहक पिकअप से यात्रियों का परिवहन (Transportation of passengers in a cargo pickup vehicle during a special inspection drive conducted on the Suliyari Mines-Adani-Gajra Bahra route under the guidance of the District Transport Officer.) करते पाए जाने पर चार वाहन जप्त किए गए। सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए मोरवा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा (All the vehicles were parked safely in the Morwa police station premises for further action.) कराया गया है। ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत की गई कार्रवाई में विभिन्न परिवहन नियमों के उल्लंघन (Violations of various transport regulations detected during action taken under the public awareness campaign.) पर कुल 3 लाख 75 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 15 ईडी 8055 में परमिट संबंधी अनियमितता मिलने पर वाहन को ई-डिटेन कर ऑनलाइन शासकीय रसीद जारी (During the inspection, permit-related irregularities were found in vehicle number CG 15 ED 8055; consequently, the vehicle was ‘e-detained’ and an official online receipt was issued.) की गई। अभियान के दौरान खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन (Transportation of soil, aggregate, coal, and fly ash in the open during the campaign.) करने वाले वाहनों के साथ क्षतिग्रस्त बॉडी, खराब टायर, बिना वैध वाहन चलाने के लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों वाले वाहनों (Vehicles with damaged bodies or defective tires, and vehicles lacking a valid driving license and necessary documents.) की भी जांच की गई। बिना बिल्टी और रॉयल्टी के परिवहन करने वाले वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई (Action should also be taken against vehicles transporting goods without bill and royalty as per rules.) की गई। वहीं सड़क सुरक्षा के लिए आरटीओ जांच केंद्र द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रेडियम परावर्तक (For road safety, RTO inspection centre installs radium reflectors on goods and passenger vehicles.) लगाए जा रहे हैं।







