Singrauli News: सिंगरौली में ओवरलोड और बिना तिरपाल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, जगह-जगह जांच और चालानी कार्रवाई से मचा हड़कंप?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में ओवरलोडिंग और बिना तिरपाल खुले में रेत, गिट्टी, मिट्टी, फ्लाई ऐश व कोयले का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू (The Transport Department has started taking strict action against overloaded vehicles and vehicles transporting sand, gravel, soil, fly ash and coal in the open without tarpaulin.) कर दी है।कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ओवरलोड रेत वाहन पर चालानी (A fine was imposed on an overloaded sand-carrying vehicle as part of a campaign focused on road safety, environmental protection, and pollution control.) कार्रवाई की गई।
आरटीओ मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चेक पॉइंट प्रभारी एवं विभागीय टीम ने जयंत चेक पॉइंट, मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट तथा कांटा मोड़ पर सघन जांच अभियान (Under the guidance [of the concerned authorities], the check-point in-charge and the departmental team conducted an intensive inspection drive at Jayant Check Point, Morwa, Shukla Mod, the NTPC Gate, and Kanta Mod.) चलाया। इस दौरान मालवाहक वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच की (Checked the statutory documents of goods-carrying vehicles, including permits, fitness certificates, insurance, and pollution certificates.) गई। बिना तिरपाल ओवरलोड रेत परिवहन करते पाए गए वाहन के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटा (A challan was issued under the Motor Vehicles Act against a vehicle found transporting overloaded sand without tarpaulin.) गया।
अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर की जांच भी (During the campaign, radium reflectors in vehicles were also checked for road safety.) की गई। जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं मिले, उनमें विभागीय टीम ने रिफ्लेक्टर लगाकर रात्रि में दृश्यता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने का प्रयास (For vehicles found lacking reflectors, the departmental team installed them in an effort to improve visibility at night and reduce the risk of accidents.) किया। परिवहन विभाग के अनुसार 1 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कार्रवाई के माध्यम से कुल 8 लाख 48 हजार 800 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। विभाग ने वाहन संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी (The department has instructed vehicle operators to comply with the regulations, while continuing to take strict action against any violations.) रहेगी।







