Singrauli News: सिंगरौली में पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर बड़ा एक्शन; 50 लाख की वसूली का नोटिस, निर्माण एजेंसी से मांगा जवाब?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस लाइन के पास बैढ़न–तैलाई–मकरोहर मार्ग पर पुलिया (Culvert on the Baidhan-Tailai-Makrohar road near the Singrauli Police Lines.) और सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले में नगर निगम ने सख्ती (Municipal Corporation takes a strict stance on damaged roads.) दिखाई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर निर्माण एजेंसी और संबंधित तकनीकी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी (Show-cause notices issued to the concerned technical officials.) किए गए हैं।
नगर निगम के मुताबिक सीवरेज पाइपलाइन डालने (According to the Municipal Corporation, laying of sewerage pipeline) के बाद सड़क की बहाली तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हुई (The restoration did not meet technical standards.), जिससे मार्ग को नुकसान पहुंचा। एमपीआरडीसी के मार्ग पर बिना अनुमति रोड क्रॉसिंग और कार्य की गुणवत्ता (Road crossings without permission and quality of work on MPRDC roads.) को लेकर भी सवाल उठे हैं।
निर्माण एजेंसी से तीन दिन में जवाब मांगा(Asked for reply from construction agency within three days) गया है। प्रशासन ने संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर करीब 50 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी (Warning of criminal action and recovery of compensation amounting to approximately ₹50 lakh.) दी है।
कार्य की निगरानी में कथित लापरवाही को लेकर कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer for alleged negligence in supervising the work) संतोष पाण्डेय समेत प्रभारी सहायक यंत्री इंद्रवेश यादव, अमिताभ यादव और उपयंत्री जितेंद्र कुमार को भी नोटिस जारी हुए हैं। अब जवाबों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।






