Singrauli News: सिंगरौली में विस्थापितों की समस्याओं पर आज होगा बड़ा मंथन, पहले कलेक्टर IAS विवेक पोरवाल मोरवा में आमने-सामने सुनेंगे दर्द और मांगें
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले के पहले कलेक्टर रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी विवेक पोरवाल आज मोरवा में विस्थापन से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश शासन के खनिज संसाधन विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि सिंगरौली के जिला बनने के बाद विवेक पोरवाल ने जिले के पहले कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। अब उनके मोरवा आगमन और विस्थापन प्रभावितों से सीधे संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







