MP में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल

By News Desk

Published on:

MP में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल
Click Now

MP News : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिल रहा है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल भाजपा के सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ ही कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुधीर पटेल, मनीष गौड़, अभिषेक गौड़, शुभम गौड़ भी भाजपा में शामिल हुए।

Also Read : MP News : दुग्ध फक्ट्री में लगा ताला, जानिए क्या है पूरा मामला

BJP परिवार में हो रही बढ़ोतरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का पार्टी गणवेश में स्वागत किया। उन्होंने कहा, बीजेपी का परिवार बढ़ रहा है।

1 thought on “MP में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल”

Leave a Comment