कलेक्टर ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का जिले में 25 को हो रहा है आगमन बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर नही जाएंगे।

By Awanish Tiwari

Published on:

कलेक्टर ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का जिले में 25 को हो रहा है आगमन बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर नही जाएंगे।

सिंगरौली । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले के उपखण्ड देवसर अंतर्गत तहसील सरई में 25 जून को आगमन प्रस्तावित है। जिसके तैयारियो के संबंध में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारियो की बैठक ली गई। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो से पूर्व में सौपे गये दायित्वो एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने हेतु जिम्मेदारिया सौपी गई है।

 

जिसके तहत किए गए कार्यो के प्रगति के संबंध में अधिकारियो से जानकारी ली गई। तथा निर्देश दिए गए कि सभी तैयारिया समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जायें। वही मुख्यमंत्री के आगमन को मद्देनजर रखते हुयें जिला अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि कोई विभाग विभागीय अधिकारी बिना अनुमति के जिला से बाहर नही जायेगे। साथ ही उनके अधिनस्थ कर्मचारियो को भी सक्षम अधिकारी से स्वीकृती प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जायेगे।

Leave a Comment