Sagar News : सी.एम. राईज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, जानिए वजह

By News Desk

Published on:

Sagar News : सी.एम. राईज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, जानिए वजह
Click Now

Sagar News : शासकीय सी.एम. राईज स्कूल नरयावली की प्रभारी प्राचार्य आशा जैन को शासन ने बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। मंडलायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की है। आशा जैन पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई थी।

Royal Enfield की Guerilla 450 बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार

जहां जांच में पाया गया की स्कूल में असामाजिक लोग शराब पीते हैं। इसके अलावा जैन ने संस्था द्वारा नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की जगह एक फर्जी कंप्यूटर ऑपरेटर को स्कूल में नियुक्त कर दिया। अपना व्यक्तिगत कार्य सुरक्षा कर्मियों से कराएं जो संगठन द्वारा नियुक्त कर्मचारी हैं। स्कूल में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया और रिक्त पदों को भरने के लिए नियमित पदोन्नति नहीं की गयी। स्वैच्छिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से फीस वसूली में अनियमितता बरती गयी है।

Sagar News : प्रभारी प्राचार्य  को किया गया सस्पेंड

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया आशा जैन को कर्तव्य में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का दोषी पाया गया। उपरोक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के पालन में अनुशासनहीनता का द्योतक है। यह सिविल सेवा आचरण नियम उपविधि का उल्लंघन है। सिविल सेवा नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Comment