singrauli news : मारपीट के आरोप पर एसपी ने एएसआई पर निलंबित की कार्रवाई

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

singrauli news । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बरका में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामजी पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक पर आरोप है कि बैगा परिवार सहित अन्य कई लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। जिसकी कई शिकायतें एसपी के यहां पहुंची थी।

दरअसल जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बरका में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामजी पाण्डेय पर एक बैगा जाति युवक के साथ-साथ पुलिस ने जमकर मारपीट किया था। जिसकी शिकायत एसपी दफ्तर में पहुंची। युवक के ऑख में गंभीर चोटें आई थी। जिसका एएसपी के माध्यम से मेडिकल भी कराया गया। वही यह भी आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक अन्य लोगों के साथ-साथ व्यापारियों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट करता था। शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई आरोप सही मिलने पर एसपी ने सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यहां बताते चले की पिछले वर्ष सहायक उप निरीक्षक खुटार चौकी में पदस्थ था। उस दौरान कई लोगों के साथ मारपीट किया था। वही एक परिवार पर रिवाल्वर निकालकर चमकाने लगा था। इन्ही आरोपों में सहायक उप निरीक्षक को एसपी के द्वारा लाईन अटैच कर दिया गया था।

इनका कहना

सहायक उप निरीक्षक पर कई आवेदको द्वारा मारपीट करने का शिकायत की गई थी। जांच उपरांत आरोप सही मिलने पर सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
शिवकुमार वर्मा
एएसपी, सिंगरौली

Leave a Comment