MP Police भर्ती में आधार से अभ्यर्थियों का सत्यापन हुआ अनिवार्य

By News Desk

Published on:

MP Police भर्ती में आधार से अभ्यर्थियों का सत्यापन हुआ अनिवार्य
Click Now

MP Police : अब उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का सत्यापन आधार के जरिए किया जाएगा। 5000 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन इसी साल से शुरू होगी। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भर्ती प्रक्रिया में आधार सत्यापन प्रणाली लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जिसके बाद गृह विभाग ने मध्य प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में इस प्रणाली को लागू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की।

Emergency पर कल होगी हाई कोर्ट में सुनवाई, सभी को जारी नोटिस

प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर के चयन में अनियमितता के बाद केंद्र सरकार ने पंजीकरण, परीक्षा और भर्ती के विभिन्न चरणों में स्वैच्छिक आधार पर उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार के माध्यम से प्रमाणीकरण की प्रणाली शुरू की है। मध्य प्रदेश में अराजपत्रित पदों के लिए भर्ती परीक्षा व्यापमं द्वारा आयोजित की जाती है। उसके बाद संबंधित विभाग चयनित उम्मीदवार का सत्यापन करता है और उसके भर्ती दस्तावेजों की मैन्युअल रूप से जांच करता है।

MP Police में चयन के बाद भी होगा वेरिफिकेशन

नई व्यवस्था से न सिर्फ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी का आधार सत्यापित होगा, बल्कि चयन के बाद भी अभ्यर्थी का आधार सत्यापित होगा। मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने पुलिस भर्ती परीक्षाओं में आधार सत्यापन प्रणाली लागू कर दी है, लेकिन वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया में यह व्यवस्था नहीं है। हालांकि, अब वन समेत अन्य विभागों में अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए आधार सत्यापन व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।

Leave a Comment