नई ताक़त न्यूज़ : अंतरिक्ष से नीले रंग की दिखती है पृथ्वी

By Awanish Tiwari

Published on:

नई ताक़त न्यूज़
ADS

नई ताक़त न्यूज़ : सौरमंडल और ब्रह्मांड के ज्ञात ग्रहों में एक पृथ्वी ही है, जिस पर जीवन संभव है। अरबों वर्षों से यहां पेड़, पौधे व जीव-जंतु फलते-फूलते आ रहे हैं।

पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां पानी ठोस, तरल और गैस तीनों अवस्थाओं में मौजूद है।

यह सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने पर यह नीले रंग की दिखाई देती है। पृथ्वी का नीला होने का कारण इस ग्रह पर मौजूद जल है।

बाहरी अंतरिक्ष से धरती नीले रंग की दिखाई देने के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।

पृथ्वी की सतह पर 70 फीसदी से अधिक पानी है।

इसका कोर लगभग 85-88 प्रतिशत लोहे से बना है और इसकी परत पर लगभग 47 फीसदी ऑक्सीजन है। पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिसका नाम किसी देवता के नाम पर नहीं रखा गया।

पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है, जिसका नाम चंद्रमा है। इस ग्रह के आंतरिक कोर का तापमान लगभग पांच से छह हजार डिग्री सेल्सियस के बीच है।

पृथ्वी चार मुख्य परतों से बनी है, जिनके नाम -आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेटल और क्रस्ट हैं।

पृथ्वी के वायुमंडल में पांच परतें हैं।

इस ग्रह के वायुमंडल में ओजोन परत पाई जाती है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।

ये भी पढ़े : Story : …और इस तरह खुल गई नींद

ये भी पढ़े : SINGRAULI NEWS : आदिवासी किसान की हत्या करने वाला आरोपी नेता पुत्र का सुराग नहीं

Leave a Comment