प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में रीवा संभाग “प्रबुद्ध समाज” के प्रतिनिधिमंडल की मैहर में बैठक सम्पन्न

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Sunday, March 22, 2026 11:24 AM

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में रीवा संभाग “प्रबुद्ध समाज” के प्रतिनिधिमंडल की मैहर में बैठक सम्पन्न

SINGRAULI NEWS:    मैहर स्थित  (situated in mahar) मधुवन गार्डन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी (In-charge of Madhya Pradesh Congress)  हरीश चौधरी ने रीवा संभाग के कांग्रेसी ब्राह्मण नेताओं (congress brahmin leaders)  के प्रतिनिधिमंडल की बैठक (meeting of the delegation of) में भाग लिया!

 

 

 

 

 

 

 

 

ज्ञात हो कि लंबे समय से इन नेताओं द्वारा संभागीय चिंतन बैठक आयोजित कर, सतना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज तथा मैहर जिला मुख्यालयों में क्रमिक रूप से चिंतन बैठकों (sectional thinking)  के माध्यम से पार्टी के अंदर संगठन की स्थिति तथा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज (Brahmin community in Lok Sabha elections) की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा और मंथन किया गया था!

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज और मैहर के दो दिवसीय प्रवास (migration) पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव की उपस्थिति में सम्पन्न इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं (Prominent Brahmin leaders) ने भाग लिया !
प्रतिनिधिमंडल (delegation) की ओर से वरिष्ठ नेता पंडित गिरिजेश कुमार पांडेय ने पूर्व में आयोजित चिंतन बैठकों से प्राप्त सुझावों को रखते हुए कहा कि ब्राह्मण बहुल रीवा संभाग में पार्टी का प्रदर्शन लगभग तीन दशकों से लगातार कमजोर होता जा रहा है, जिसका प्रमुख कारण पार्टी के भीतर ब्राह्मण नेतृत्व की उपेक्षा रही है,उन्होंने प्रदेश प्रभारी (state in charge) के समक्ष आगामी राज्यसभा चुनाव में रीवा संभाग के ब्राह्मण नेता को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से रखी ! साथ ही आगामी चुनावों एवं संगठन विस्तार में संख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की बात भी जोर देकर कही गई जिस पर सभी ने समर्थन व्यक्त किया !
इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल (delegation) ने इस विषय पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा कराने की मांग की ! इस पर प्रदेश प्रभारी द्वारा सकारात्मक (Positive) प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुझावों पर गंभीरता (seriousness) से विचार करने का आश्वासन दिया गया !

 

 

 

 

 

 

 

 

बैठक में सभी नेताओं का परिचय तथा प्रदेश प्रभारी (state in charge) का स्वागत पंडित विनोद शर्मा द्वारा किया गया !
प्रतिनिधिमंडल (delegation) में प्रमुख रूप से सीधी से पंडित चिंतामणि तिवारी, पंडित ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पंडित करुणासिंधु परौहा; सिंगरौली से पंडित देवेंद्र दरोगा पाठक, पंडित रमाशंकर शुक्ल; मऊगंज से पंडित आर.बी. शर्मा, पंडित विनोद शुक्ल, पंडित हरिगोविंद सिंह तिवारी; रीवा से पंडित गिरिजेश पाण्डेय,पंडित विनोद शर्मा,पंडित राजू पाण्डेय, पंडित मृत्युंजय मिश्र; मैहर से पंडित प्रभात द्विवेदी, पंडित अखिल मिश्र, पंडित शिवम पाण्डेय, पंडित विमलेश मिश्र,पंडित महिपाल सिंह तिवारी,पंडित बृंदावन बड़गैय्या तथा सतना से पंडित महीपत शुक्ल, पंडित उपेन्द्र मिश्र सहित दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण नेता शामिल रहे !

#

Related News

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

Leave a Comment