Singrauli News: सिंगरौली में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में 17.70 लाख का मादक पदार्थ जब्त; गांजा, हेरोइन, स्मैक और नशीली दवाओं का भारी जखीरा बरामद
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले भर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान संचालित (Intensive campaign launched against the illegal drug trade) है। एक सप्ताह के दौरान जिले में हेरोइन, स्मैक, गांजा एवं नशीली औषधियों का बड़ा जखीरा जप्त किया (During the week, a large haul of heroin, smack, cannabis, and narcotic drugs was seized in the district.) गया है। जिसकी कीमत 17.70 लाख रूपये है। एसपी षियाज केएम के देखरेख में यह कार्रवाई (This action was taken under the supervision of SP Shiyaz KM.) चल रही है।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की पहचान, नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में निरंतर (Continuously working towards identifying the supply chains of legal narcotic substances, taking effective action against individuals involved in the drug trade, and curbing suspicious activities.) कार्रवाई की जा रही है। वहीं विशेष अभियान के अंतर्गत सिंगरौली पुलिस द्वारा थाना विंध्यनगर, बरगवां, माड़ा, सरई, बैढ़न, मोरवा, नवानगर, गढ़वा, जियावन, लंघाडोल तथा चौकी जयंत, निगरी, निवास, गोरबी,खुटार क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई।
इस दौरान 6 किलो 339 ग्राम अवैध गांजा, 4.05 ग्राम हेरोइन, 4.92 ग्राम स्मैक, 1,318 शीशी 131.8 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल सहित बोलेरो, मोटरसाइकिल, स्कूटी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। समस्त जप्त मशरूके की अनुमानित कीमत 17,70,918 है। अभियान के दौरान थाना बरगवाँ पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से जुड़े अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नशीली औषधियाँ बरामद (Bargawan police uncover illegal storage linked to a medical store; seize a large quantity of narcotic drugs.) करना विशेष उपलब्धि रही। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी गांजा, स्मैक एवं हेरोइन के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की (Took effective action against individuals involved in the illegal trade of smack and heroin.) गई। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों की सतर्कता से प्राप्त यह सफलता पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।







