Stock Market News: ग्लोबल संकट से शेयर बाजार में बड़ा झटका; एक हफ्ते में 2,091 अंक टूटा सेंसेक्स, अब दुनिया के हालात तय करेंगे बाजार की अगली दिशा

Follow Us

Advertisement

Stock Market News: ग्लोबल संकट से शेयर बाजार में बड़ा झटका; एक हफ्ते में 2,091 अंक टूटा सेंसेक्स, अब दुनिया के हालात तय करेंगे बाजार की अगली दिशा

Stock Market News:  पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने (Rising tensions in West Asia) के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट (Significant decline in domestic stock markets last week.) देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स पांच दिन में 2,091 अंक फिसल गया। अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर एक बार फिर पश्चिम एशिया (Investors will once again focus on West Asia this week.)  की स्थिति पर होगी।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा (London Brent crude futures) एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इससे भारत जैसे ऊर्जा आयातक देश में घरेलू शेयर बाजारों में पांचों दिन बिकावाली (This led to selling in the domestic stock markets for five days in an energy importing country like India.) देखी गयी। आने वाले सप्ताह में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के अलावा निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों (Apart from this, investors are keeping an eye on the companies’ quarterly results.) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी रहेगी। अगले सप्ताह बीईएल, केनरा बैंक, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के साथ कई कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी (Quarterly results of several companies, including Asian Paints, released.) होने हैं।

 

गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (The 30-share Sensex)  2,091.68 अंक (2.68 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट (Weekly decline) में रहा। सप्ताहांत पर शुक्रवार को यह 76,059.77 अंक पर बंद हुआ जो 12 जून के बाद का इसका निचला स्तर है।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (National Stock Exchange’s Nifty) -50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 566.85 अंक यानी 2.33 प्रतिशत गिरकर 12 जून के बाद के निचले स्तर 23,767.45 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.18 प्रतिशत टूट गया।

 

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक 9.40 प्रतिशत की गिरावट (HDFC Bank saw the steepest decline of 9.40 percent.) रही। एक्सिस बैंक का शेयर 7.59 प्रतिशत, इंफोसिस का 5.11, इंडिगो का 5.02, बजाज फाइनेंस का 4.08, अडानी पोर्ट्स का 3.76, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 3.64, भारतीय स्टेट बैंक का 2.78 और मारुति सुजुकी का 2.51 प्रतिशत टूट गया।

 

 

सप्ताह के दौरान इटरनल का शेयर 2.34 फीसदी, एशियन पेंट्स का 1.89 प्रतिशत, टाटा स्टील का 1.72, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.32 और बीईएल का 1.06 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एलएंडटी ने 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा ने 0.65, टीसीएस ने 0.63, आईसीआईसीआई बैंक ने 0.61 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 0.56 प्रतिशत और भारती एयरटेल (Bharti Airtel)  ने 0.51 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

 

सप्ताहिक बढ़त में रहने वाली कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर  (HCL Technologies shares among companies) 5.55 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.74, पावरग्रिड का 1.64, एनटीपीसी का 1.57 और आईटीसी का 1.07 प्रतिशत चढ़ा। टाइटन में 0.98 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.97, बजाज फिनसर्व में 0.92, सन फार्मा में 0.41 और हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.03 प्रतिशत की तेजी रही।

#

Related News

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

Leave a Comment