singrauli news : कलेक्ट्रेट में बयान देने पहुँचे विपक्षी पार्षदों के बयान दर्ज नहीं हुए

By News Desk

Published on:

ADS

सिंगरौली। नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा पार्षदों को आज उस समय कलेक्ट्रेट से बैरंग लौटना पड़ा जब वे अपना बयान दर्ज कराने कलेक्ट्रेट पहुँचे। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और न ही पार्षदों का बयान दर्ज किया गया। पार्षदों ने अधिकारियों के गैर-ज़िम्मेदाराना रवैये पर अपनी नाराज़गी जताई है।

singrauli news : मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का लगभग 40 घंटे के बाद शव मिला

पार्षदों ने 30 सितंबर को कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को ननि अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जहाँ पार्षदों को शुक्रवार, 3 अक्टूबर को सुनवाई का समय दिया गया था। पार्षद आज सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचे। कई घंटों के इंतज़ार के बाद जब उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला और न ही उनके बयान दर्ज हो सके, तो सभी पार्षद नाराज़ होकर लौट गए। नेता पुष्पराज सिंह ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। आज हमें बयान दर्ज कराने के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया था।

 

हम सभी 22 पार्षद समय पर यहां पहुंच गए थे, इसके बावजूद हमें यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। खबर है कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का तबादला हो गया है और नए कलेक्टर ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है, इसलिए अब आप शुक्रवार को आइए, जबकि नगर निगम एक्ट में प्रावधान है कि जिस तारीख को हमने सूचना दी है, उसके 10 दिन के अंदर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फैसला लेना होता है। फिर भी आज हमें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Comment