Singrauli News: सिंगरौली के हर्रहवा में रिलायंस के ऐश डेम में क्रैक, राखड़युक्त पानी खेतों में फैला
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि जिले में हुई भीषण बारिश (Torrential rain lashed the district at midnight.) के बीच हर्रहवा क्षेत्र स्थित रिलायंस पावर प्लांट के ऐश डेम के तटबंध में क्रैक आने (Cracks appearing in the embankment of the Reliance power plant’s ash dam) से राखड़युक्त पानी आसपास के खेतों में फैल (The muddy water spread to the surrounding fields.) गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। राखड़ के बहाव से कृषि भूमि और फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ जलस्रोतों के प्रभावित (The flow of ash is damaging agricultural land and crops, as well as affecting water sources.) होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने ऐश डेम की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल जांच की मांग (Villagers demanded an immediate inquiry, raising questions about the safety and maintenance arrangements of the ash dam.) की है।
ग्रामीणों के मुताबिक ऐश डेम से निकला राखड़युक्त पानी खेतों (According to the villagers, ash-laden water released from the ash dam [flowed into] the fields…) तक पहुंच गया, जिससे कई स्थानों पर राखड़ जमा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने तथा राखड़ के बहाव को तत्काल रोकने की मांग (Affected villagers demanded a survey of the damage and appropriate compensation, as well as an immediate halt to the flow of ash slurry.) की है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2020 के पहले सप्ताह में इसी क्षेत्र में ऐश डेम टूटने से भयावह हादसा हुआ (A horrific accident occurred in the area due to the collapse of an ash dam.) था। उस घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों मवेशी बह गए (Hundreds of cattle were swept away.) थे। सैकड़ों एकड़ खेतों में राखड़ जमा होने से किसानों को भारी नुकसान (Farmers suffer huge losses due to the accumulation of ash on hundreds of acres of farmland.) उठाना पड़ा था।
ताजा घटना ने पुरानी त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक जांच (Villagers now look towards the administrative inquiry.) और कंपनी प्रबंधन की कार्रवाई पर.







