Singrauli News: सिंगरौली में खदान लूटकांड का खुलासा; गार्ड की रायफल-कारतूस और कॉपर केबल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली खदान क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर हथियार और कॉपर केबल लूटने वाले गिरोह के खिलाफ (Against a gang that looted weapons and copper cables after assaulting victims.) मोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 अगस्त की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार (The police arrested two accused persons, solving the case related to the incident on August 3.) किया है। पूछतांछ में आरोपियों ने जयंत और निगाही खदान में कंडक्टर वायर चोरी की घटनाओं में भी शामिल होना स्वीकार (He also admitted involvement in thefts.) किया है। उनकी निशानदेही पर 315 बोर की रायफल, मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, कंडक्टर वायर, लोहे के खंभे और गार्ड का आईडी कार्ड बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे खदान में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड गीतम सिंह को 20-25 बदमाशों ने घेरकर मारपीट की और उसकी रायफल लूटने के बाद करीब 80 मीटर कॉपर केबल काटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी (Given the seriousness of the matter, the SP…) सियाज केएम के निर्देशन, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और एसडीओपी रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में टीम (Team under the guidance and leadership of SDOP Roshni Kurmi) गठित की गई। 6 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कांटा मोड़ नर्सरी के पास घेराबंदी कर ठाकुर प्रसाद साकेत उर्फ बड़कू उम्र 37 वर्ष निवासी बड़ोखर और नन्दलाल साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ोखर, हाल मुकाम चटका रेलवे पुलिया को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर पांच-छ: संदिग्ध भाग (Five or six suspects fled upon seeing the police.) निकले। पूछतांछ में 13 अगस्त को जयंत और 27 अगस्त को निगाही खदान में वायर चोरी का खुलासा (Wire theft at Nigahi mine solved) हुआ। चोरी का माल खपाने वाले कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में मोरवा थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।







