Singrauli News:  सिंगरौली के धनौजा मंदिर में गरबा महोत्सव की धूम, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; सुगंन कंवर सिंह भाटी की पहल से सरई में मजबूत हो रही सांस्कृतिक परंपरा

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली के धनौजा मंदिर में गरबा महोत्सव की धूम, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; सुगंन कंवर सिंह भाटी की पहल से सरई में मजबूत हो रही सांस्कृतिक परंपरा

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली जिले में शारदीय नवरात्र के चतुर्थी तिथि को बुधवार की शाम सरई क्षेत्र का ऐतिहासिक धनौजा मंदिर प्रांगण भक्ति, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर (The premises of the historic Dhanauja Temple in the Sarai region are brimming with devotion, enthusiasm, and cultural vibrancy.)  हो उठा। अवसर था गरबा महोत्सव का, जिसका सुगंन कंवर सिंह भाटी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत घोघरा के संयोजन में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि हजारों की संख्या में लोग दूर-दराज़ के गाँवों से पहुँचकर इस सांस्कृतिक उत्सव के साक्षी बने (Thousands of people arrived from far-flung villages to witness this cultural festival.) । ढोल-नगाड़ों की थाप और संगीत की धुनों पर महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया (To the beat of drums and the melodies of music, women and young girls, dressed in traditional attire, performed the Garba dance and captivated the gathered crowd.) ।

 

 

 

नृत्य की लय और रंग-बिरंगी डांडियों की खनक ने वातावरण को और भी आकर्षक (The rhythm of the dance and the clatter of colorful *dandiyas* made the atmosphere even more enchanting.)  बना दिया। रात 12 बजे तक चले इस आयोजन में हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक धारा में डूबते-उतराते रहे। उल्लेखनीय है कि सरई क्षेत्र में गरबा महोत्सव की परंपरा की शुरुआत (They continue to be immersed in the cultural current. It is noteworthy that the tradition of the Garba festival began in the Sarai region.) प्रेम सिंह भाटी ने की थी। उनके प्रयासों और निरंतर सामाजिक सक्रियता का ही परिणाम (The result of efforts and sustained social activism)  है कि आज सरई क्षेत्र के कोने-कोने में गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विदित हो कि प्रेम सिंह भाटी हमेशा से ही क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा किए गए ऐसे प्रयासों ने न केवल स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दी है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा (Such efforts have not only given a new identity to the local culture but have also inspired the coming generation to connect with their traditions.) दी है। गरबा महोत्सव में उमड़ी भीड़ और उमंग-उल्लास से झूमते लोग इस बात का प्रमाण बने कि संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव समाज को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।

 

 

 

सरई क्षेत्र में गरबा महोत्सव की धूम, प्रेरणास्रोत बनी सुगंन कंवर सिंह भाटी

इन दिनों सम्पूर्ण सरई क्षेत्र में गरबा महोत्सव की अद्भुत छटा बिखरी (These days, the entire Sarai region is filled with the vibrant spirit of the Garba festival.) हुई है। नगर के कोने-कोने में आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों के मूल प्रेरणास्रोत (The primary source of inspiration for these events, which are being organized in every corner of the city)  समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी की पत्नी सुगंन कंवर सिंह भाटी ही माने जा रही हैं। स्मरणीय है कि वर्ष 2024 में सर्वप्रथम माँ धनौजा मंदिर प्रांगण में उनके प्रयासों से गरबा का आयोजन हुआ, जिसने एक नई सांस्कृतिक परंपरा की नींव रखी। तभी से उत्सव की यह धारा निरंतर प्रवाहित होती हुई आज विभिन्न स्थलों तक पहुँच चुकी (Ever since then, this stream of celebration has flowed continuously, reaching various places today.) है। इस वर्ष गरबा महोत्सव की श्रृंखला में गुरूवार को कंचन भवन, तहसीलदार आवास कॉलोनी में तथा शुक्रवार को डाँ.गंगा जायसवाल के आवास के स्थित माता रानी विराजी हैं। वहां पर 16 को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। तो वही कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सरई के ग्राउंड में भी 16 को गरबा महोत्सव का आयोजन (Additionally, a Garba festival will be organized on the 16th at the grounds of the Girls’ Higher Secondary School, Sarai.)  किया गया है। जिसके आयोजक प्रतिभा जायसवाल है। ढोल-नगाड़ों की थाप, नृत्य की लय और भक्तिभाव से ओत-प्रोत वातावरण जनमानस (The beats of drums, the rhythm of dance and the atmosphere filled with devotion captivated the people.) को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। नि:संदेह यह सब प्रेम सिंह भाटी के सतत् प्रयास और सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पण का ही प्रतिफल है।

 

 

 

गरबा महोत्सव सफल आयोजन के लिए सुगंन कंवर सिंह भाटी ने जताया आभार

माँ धनौजा मंदिर प्रांगण सरई में आयोजित गरबा महोत्सव अपार सफलता के साथ सम्पन्न हुआ (The Garba festival held on the premises of the Maa Dhanauja temple in Sarai concluded with immense success.) । इस अवसर पर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत घोघरा सुगंन कंवर सिंह भाटी ने श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, युवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में दूर-दराज़ से पधारे लोगों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना (He said that the participation of thousands of people from far-flung areas made the event historic.) दिया।

#

Related News

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment