Singrauli News: सिंगरौली में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी 19 वर्षीय युवती; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी 19 वर्षीय युवती; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल की शिवकुंज कॉलोनी (NCL’s Shivkunj Colony, located within the jurisdiction of the Morwa police station in Singrauli)  के नीचे सड़क किनारे लगे मोबाइल टावर पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक 19 वर्षीय युवती चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ते देख स्थानीय लोगों ने मोरवा पुलिस को सूचना दी (Upon seeing the young woman climbing the tower, local residents informed the Morwa police.) । कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और नगर निगम प्रशासन को करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी (The police and municipal administration had to struggle for about an hour and a half to bring the young woman down safely.) ।

 

 

 

जानकारी अनुसार युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने (Upon receiving information about the girl climbing the tower, Morwa police reached the spot and helped her to come down.) के लिए समझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब भी कोई उसके करीब पहुंचने की कोशिश करता, वह और ऊपर चढ़ जाती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन को भी मौके (In view of the seriousness of the situation, the Municipal Corporation administration also took the opportunity) पर बुलाया गया।

 

 

 

टावर के चारों ओर नुकीली जाली लगी थी, जबकि नीचे कांटेदार झाड़ियां और कीचड़ होने के कारण युवती के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका (The tower was surrounded by a spiked mesh, while the presence of thorny bushes and mud below raised concerns that a fall could result in a serious accident for the young woman.) थी। इसे देखते हुए पुलिस ने सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रखी (Exercising caution, the police continued their efforts to bring him down safely.) । करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तीन अन्य लोगों के साथ मोरवा थाने के प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य टावर पर चढ़े और युवती को समझाया। काफी प्रयास के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुई(After much effort, she agreed to come down.) ।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान रीतू बैगा पिता शिवप्रसाद बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी पिपरखड़ के रूप में हुई है। वह बैढ़न क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बस से मोरवा पहुंची थी। उसका मोरवा के पिडताली निवासी संतराम विश्वकर्मा नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मुताबिक पिछले दो दिनों से संतराम उससे बातचीत नहीं कर रहा था, जिससे वह नाराज थी।घटना के बाद मोरवा पुलिस युवती की काउंसलिंग करने और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाने की कार्रवाई में जुटी रही।

#

Related News

November 24, 2026

November 24, 2026

November 24, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

Leave a Comment