Mp Breaking News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी; मध्य प्रदेश में 5 साल बाद 3062 आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती, 45 साल तक की महिलाओं को मौका, 16 नवंबर से आवेदन शुरू
Mp Breaking News: मध्यप्रदेश में आशा कार्यकर्ता बनने का सुनहरा मौका (A golden opportunity to become an ASHA worker in Madhya Pradesh) है। प्रदेश में पांच साल बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा (After five years, the recruitment process of rural Asha workers is going to start in the state.) रही है। इसके तहत प्रदेश में 3062 पदों पर महिलाओं का चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 तय की (आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 तय की) गई है। इच्छुक उम्मीदवार एमपी ई-सेवा पोर्टल (https://eseva.mp.gov.in) के माध्यम से तय तिथि तक आवेदन (Interested candidates can apply through MP e-Seva portal (https://eseva.mp.gov.in) by the due date.) कर सकते हैं। ध्यान रहे चयन के लिए केवल ऑनलाइन प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।
आयु सीमा-योग्यता
आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम की निवासी और विवाहित महिला होना अनिवार्य (To be eligible, the applicant must be a married woman and a resident of the concerned village.) है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं प्राथमिकता संबंधी मापदंडों का पालन किया (The minimum educational qualification has been set as a pass in the 10th grade. The selection process has adhered to the prescribed educational qualification and the criteria regarding priority.) जाएगा।
कैसे होगा चयन
- ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की संपूर्ण कार्यवाही जिला स्तर से की जाएगी।
- यह प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संपन्न होगी।
- निर्धारित ग्रामवार संख्या एवं चयन के लिए चिह्नित ग्रामों के अनुसार ही चयन किया जाएगा। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं एकरूपता सुनिश्चित होगी।
ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया 2026-27
- 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
- 17 से 25 दिसंबर 2026 : प्राप्त आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
- 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 : ग्रामसभा द्वारा चयन के लिए प्रस्ताव अनुमोदित कर भेजे जाएंगे।
- 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027 : विकासखंड स्तर पर दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
- 6 से 25 फरवरी 2027 : जिला स्तर पर अपील प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।
- 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 : जिला स्वास्थ्य समिति से अंतिम अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
- 5 मार्च 2027 तक : संपूर्ण चयन प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएगी और अंतिम अनुमोदन के बाद ही चयन आदेश जारी होंगे।
- 6 से 20 मार्च 2027 : चयनित आशा कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने के लिए आशा पोर्टल के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा और दस्तावेज राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे, सत्यापन के बाद आईडी जारी होगी।







