रामलला के दर्शन करने आ रहे भाजपा के मुख्यमंत्री, पूरी कैबिनेट के साथ ,31 जनवरी से शुरु हो दर्शन कार्यक्रम
नई ताक़त न्यूज़ । अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान PM Narendra Modi की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हो चुका है। श्री राम लला के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। मंगलवार को Ayodhya Ram Temple में लगभग 5 लाख लोगों ने दर्शन किया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोग श्री राम लला के दर्शन के लिए ललाहित हैं।
इस बीच बीजेपी ने भाजपा शासित प्रदेशों के लिए राम मंदिर दर्शन के लिए योजना बनाई है। जिसके अनुसार, जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां के सीएम पूरे कैबिनेट के साथ प्रभु राम लला के दर्शन करने वाले हैं। भाजपा के तय किए गय कार्यक्रम के अनुसार :
31 जनवरी को त्रिपुरा सीएम माणिक साहा कैबिनेट के साथ श्री राम लला के दर्शन करने वाले हैं। वहीं एक फरवरी को सीएम आदित्यनाथ योगी पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करने आ रहे हैं।
दो फरवरी को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने वाले हैं। पांच फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम शिंदे के साथ पूरी कैबिनेट दर्शन करेगी। छह फरवरी को अरुणांचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने वाले हैं। नौ फरवरी को हरियाणा कैबिनेट दर्शन करेगी। 12 फरवरी को राजस्थान की पूरी कैबिनेट सीएम भजनलाल के साथ दर्शन करेगी। 15 फरवरी को गोवा के सीएम अपने कैबिनेट सहित दर्शन करने आ रहे हैं। 22 फरवरी को असम के सीएम सरमा कैबिनेट सहित दर्शन करने वाले हैं। 24 फरवरी को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ दर्शन करने वाले हैं। चार मार्च को एमपी के सीएम मोहन यादव पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करने आ रहे हैं।
दिल्ली बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भेजने की योजना बनाई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी की दिल्ली इकाई द्वारा बनाई गई योजना का हवाला देकर कहा कि दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में अयोध्या भेजा जाएगा और उनमें से प्रत्येक को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर की तीर्थयात्रा के लिए 789 रुपये देना होगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अयोध्या की तीर्थयात्राएं गणतंत्र दिवस के बाद 30 जनवरी के आसपास शुरू होंगी।
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी फेल, फिर भी 17 सालों से जारी है सत्संग