लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप को बड़ा झटका, कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Share this

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप को बड़ा झटका, कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

अहमदाबाद (ईएमएस)| लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है| अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार का प्रारंभ करने वाली भाजपा ने गुजरात में सभी 26 सीटों पर 5 लाख से अधिक लीड से जीत दर्ज करने का संकल्प साकार करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रमुख एडीचोटी का जोर लगा रहे हैं| भाजपा के इस संकल्प को साकार करने में कांग्रेस ही नहीं अब तो आप के नेता और कार्यकर्ता भगवा धारण कर रहे हैं|

आज सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और गुजरात के कांग्रेस और आप के कई छोटे-बड़े नेताओं ने गुजरात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलम में भगवा धारण कर लिया| इनमें सबसे बड़ा नाम है राजकोट कांग्रेस के नेता अर्जुन खटारिया का| अर्जुन खटारिया के साथ 25 तहसील पंचायत के 25 सदस्य, 15 सरपंच, 15 सहकारी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली| जबकि आप के एसटी मोर्चा के प्रमुख सीडी परमार समेत कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गए|

 

भारत की नॉमिनल जीडीपी वृद्धि साल 2024 में 11.6 प्रतिशत होगी

Leave a Comment