AAP: 2-3 दिन में हो सकती हैं केजरीवाल की गिरफ्तारी….APP मंत्री का दावा

By Ramesh Kumar

Published on:

AAP
Click Now

AAP: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया जा सकता है, मंत्री भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा। AAP

उन्होंने कहा, सवाल यह है कि केंद्र इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? यहां तक कि भाजपा के लोग भी कह रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) किया जाता है, तब केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं, तब वहां जाएं। बस एक ही रास्ता है कि केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि भाजपा बहुत डरी हुई है।

इसके पहले आप विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा, ईडी ने केजरीवाल को सात बार नोटिस भेजा है। वे ईडी के माध्यम से केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे हैं, इसकारण उन्हें सीबीआई के माध्यम से गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। हमें ठोस जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़े:Varansi in PM Modi: पीएम ने 13 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Leave a Comment