एक साल में बदला फैसला, आखिर सीएम के नजदीक लगी सीएस की कुर्सी
Bhopal News: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कुछ नयापन देखने को मिला। मंत्रालय(Ministry) के सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के पास मुख्य सचिव अनुराग जैन बैठे दिखाई दिए। लंबे समय बाद सीएस(cs) की कुर्सी वापस सीएम के पास लग गई। मोहन सरकार(Mohan Sarkar) की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद से सभागार की बैठक व्यवस्था में बदलाव हुआ। तब वीरा राणा मुख्य सचिव थीं। उस समय मुख्य सचिव की कुर्सी मुख्यमंत्री के समानांतर लेकिन मंत्रियों की कुर्सियों से पीछे कर दी गई।
नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 3 अक्टूबर, 2024 को ज्वॉइन(join) किया था। इसके बाद मंत्रालय में ही 5 अक्टूबर(october) को हुई पहली कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव की हैसियत से अनुराग जैन पीछे की ओर ही बैठे थे। तब से अब तक छह कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य सचिव की कुर्सी पीछे ही रही। मंगलवार (7 जनवरी, 25) को इस सभाकक्ष का दृश्य कुछ बदला नजर आया। कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के पास ही बैठे दिखाई दिए।