BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री निवास के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया। इस अवसर पर धार्मिक विद्वानों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक घड़ी भारतीय संस्कृति और समय-निर्धारण प्रणाली की अनूठी पहचान है, जो सूर्य की स्थिति के आधार पर समय दर्शाती है।

 

MP : लड़कियों और कर्मचारियों का रिकॉर्ड न देने पर हॉस्टल संचालक के खिलाफ मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घड़ी हमारे गौरवशाली इतिहास और परंपरा का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनरुद्धार और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। अनावरण समारोह में उपस्थित संतों, महात्माओं और ज्योतिषियों ने इसे सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment