Breaking News: ममता से छिना महामंडलेश्वर का पद, आचार्य लक्ष्मी भी निष्कासित

By Awanish Tiwari

Published on:

ममता से छिना महामंडलेश्वर का पद, आचार्य लक्ष्मी भी निष्कासित

Breaking News: किन्नर अखाड़ा में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने का विवाद बढ़ गया। अखाड़ा संस्थापक(gujarati founder) उज्जैन के ऋषि अजय दास ने ममता से महामंडलेश्वर(Mahamandaleshwar) का पद छीन लिया। उन्हें महामंडलेश्वर बनाने वाले आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाडे़ से निकाल दिया। ममता को पद देने के बाद अखाड़े में घमासान मचा था। संतों ने आपत्ति ली थी। अजय दास ने पत्र भी जारी किया है। महामंडलेश्वर त्रिपाठी ने कार्रवाई को अनुचित बताया है।

ऋषि अजय(Rishi Ajay) दास ने पत्र में कहा, 2016 में सिंहस्थ में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर(Mahamandaleshwar) नियुक्त किया। वे उद्देश्य से भटक गए। इसलिए पदमुक्त(retired from office) किया। बिना मेरी सहमति 2019 में उन्होंने अनुबंध जूना अखाड़े से किया। यह अनैतिक है। ममता को महामंडलेश्वर बनाया। इससे धर्म की छवि धूमिल हुई है।

Leave a Comment