Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं वे कभी गरीब नहीं हो सकते, आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने चरित्र को जीवन के मंच पर इस तरह पेश करें कि पर्दा हटने के बाद भी तालियां बजती रहें–Chanakya Niti
Chanakya Ki Niti
जीवन में कई तरह के लोग होते हैं, लेकिन ज्ञान उन लोगों के साथ बांटना चाहिए जिन्हें इसकी जरूरत है, अन्यथा मूर्खों के साथ ज्ञान बांटकर आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कहा है कि जो लोग चुप रहते हैं और कम बोलते हैं वे विवादों से दूर रहते हैं। क्योंकि आप केवल स्वयं को बदल सकते हैं, इसलिए दूसरों को बदलने में अपना समय बर्बाद न करें।
अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कड़ी मेहनत करने वालों पर लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। और ऐसे लोग सभी प्रकार के सुख प्राप्त करने की क्षमता भी रखते हैं। समय उसी का होता है जो समय की कद्र करता है और जो ईमानदारी से प्रयास करता रहता है उसे समाज में हमेशा सम्मान मिलता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आलोचना से मत डरो। उपलब्धियाँ-आलोचनाएँ एक दूसरे की मित्र हैं, यदि आपकी उपलब्धियाँ बढ़ेंगी तो आपकी आलोचनाएँ भी बढ़ेंगी। लेकिन सतर्क रहना जरूरी है जो सतर्क रहेगा उसे कभी नुकसान का डर नहीं रहेगा।
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि झुकना सिर्फ जरूरी है, अगर जरूरी नहीं है तो इससे व्यक्ति का अहंकार बढ़ेगा। अपनी कमी के बारे में किसी को न बताएं, यह आपके लिए घातक होगा, क्योंकि दुश्मन सबसे पहले इसी कमी पर वार करेगा।
ये भी पढ़े :Ladli Behna Yojana: 10 तारीख को इन महिलाओं के खाते में आएगी 1250 रुपये की 13वीं किस्त की रकम—