नई ताकत न्यूज़ : पिता ठेले पर बेचते हैं फल, बेटी ने जीते मेडल ;माता-पिता कड़ी मेहनत और कई परेशानियों का सामना कर अपने बच्चों को उत्कृष्ट स्थान पर बैठाने के लिए दिन रात एक करते हैं। कई परेशानियों को झेलते हुए भी माता-पिता हिमत नहीं हारते, लेकिन ये कठिनाइयां और मुश्किलों भरा दौर मुकमल तब होता है, जब बच्चे भी अपने माता-पिता की तरह कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करते हैं।
उनके विश्वास पर खरे उतरते हैं। प्रियंका, प्रिया और प्रभात तीन भाई बहन हैं। प्रियंका सबसे बड़ी हैं। खेलों में रुचि बचपन से ही थी, जब प्रियंका के पिता ने उन्हें कराते सिखाना प्रारंभ किया तब उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनेगी।
आज प्रियंका प्रजापति तीन बार की राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। उनके पास जिला और स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में कई पदक हैं। इन्होंने इंडिया ओपन टूर्नामेंट भी खेला है। अब उनकी छोटी बहन प्रिया और भाई प्रभात प्रजापति भी आरपीएस अकादमी की धवारी ब्रांच की ऑफ लाइफ में यश गुप्ता के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिता जगन्नाथ प्रजापति धवारी चौराहे पर फलों का ठेला लगाते हैं। दिन रात मेहनत कर बच्चों की स्कूल की फीस और खेल में लगातार आगे बढ़ने के लिए किट की व्यवस्था करते हैं।
ये भी पढ़े : रहस्य का खुलासा : 500 साल पुराने हो सकते हैं अवशेष ,श्रीरामराजा लोक की खुदाई में निकला मंदिर
ये भी पढ़े : कठिनाइयों से लड़ना सिखाया, पिता हमेशा रहे मार्गदर्शक