Sona-Chandi ka Ret: बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें क्या हैं आज का सोने का भाव?

By Ramesh Kumar

Published on:

Sona-Chandi ka Ret
ADS

Sona-Chandi ka Ret: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 जून 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी इंतजार करना चाहिए। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में 564 रुपये की तेजी आ गई. वहीं, चांदी के रेट में 628 रुपये का उछाल देखा गया है. तो आइए जानते हैं आज सोने-चांदी का रेट क्या है।          Sona-Chandi ka Ret

जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने की कीमत

सोने के रेट में आज फिर तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) के मुताबिक शुक्रवार 21 जून को सोने और चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

तेजी पर 564 खुले सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का रेट 72,726 रुपये प्रति दस ग्राम है. गुरुवार की बात करें तो सोना 72162 रुपये पर बंद हुआ. चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है। आज चांदी का रेट 628 रुपये बढ़कर 90666 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुवार को बाजार बंद होने पर चांदी का रेट 90038 था. 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसकी कीमत 66617 है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर भी सोना और चांदी आज महंगे हो गए हैं।

22 कैरेट सोने का आज का रेट

आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक आज 995 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 72435 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 66617 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का रेट 54545 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 42545 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 सोना और चांदी खरीदते समय हमेशा क्वालिटी (quality) की जांच जरुर कर लेनी चाहिए। और अगर आप चांदी खरीद रहे हैं तो चांदी की क्वालिटी भी हमें जांच लेनी चाहिए। और  सोना हमेशा हॉलमार्क का ही खरीदना चाहिए। जिससे आपको भविष्य में कोई परेशानियां नहीं होगी।  सोना 22 कैरेट और 24 कैरेट का होता है। और 24 कैरेट के  सोना को शुद्ध सोने के रूप में जाना जाता है। 22 कैरेट के सोने से गहने बनाए जाते हैं।

ये भी पढ़े :MP Weather: MP में मानसून की एंट्री, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने आज का मौसम का हाल

Leave a Comment