Gold-Silver Price: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बुरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय सोने के बाजार में तेजी जारी है, जिसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की ज्वेलरी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट चेक कर लें—Gold-Silver Price
कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी आई। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत 600 रुपये तक बढ़ गई है. दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 73,410 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चांदी 87,700 रुपये पर कारोबार कर रही है |
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
गुरुवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखी गई और इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। फिलहाल वायदा बाजार में चांदी 355 रुपये की बढ़त के साथ 87,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। बुधवार को चांदी 86,865 रुपये पर बंद हुई थी |
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में सोना और चाँदी क्या हैं?
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को COMAX पर सोना जून वायदा 1.22 डॉलर बढ़कर 2,392.94 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, कॉमेक्स पर मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.12 डॉलर सस्ता होकर 29.60 डॉलर पर आ गया….
सोने-चाँदी का ताज़ा रेट (latest rate of gold and silver)-
शहर | सोना (22 कैरेट) | चांदी |
कोलकाता | 67,160 | 73,260 |
पटना | 67,210 | 73,330 |
लखनऊ | 67,310 | 73,410 |
चेन्नई | 67,560 | 73,560 |
सोना खरीदते समय हमेशा हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, सोना खरीदते समय हमें उसकी क्वालिटी जरूर जांच करनी चाहिए, और चांदी खरीदते समय भी हमें चांदी की क्वालिटी की जांच करनी चाहिए, सोना हमेशा हॉलमार्क का ही खरीदना चाहिए….
ये भी पढ़े :IPL 2024: आईपीएल में लगे छक्के का रिकॉर्ड, जानें इस सीजन में लगे अब तक कितने छक्के