Guna News: प्रेमी ने कार रुकवाई, दूल्हे को पीटा, फिर दुल्हन को ले भागा

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

प्रेमी ने कार रुकवाई, दूल्हे को पीटा, फिर दुल्हन को ले भागा

Guna News: अशोकनगर से॒शादी के बाद ससुराल सवाई माधेपुर (राजस्थान) जा रही दुल्हन को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया। 7 बदमाशों ने गुना के रूठियाई के पास कार दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवाई। दूल्हे विक्रम नायक ने विरोध किया तो जमकर पीटा। फिर दुल्हन को ले भागे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीछाकर देवास के पास पांच बदमाशों को पकड़ा तो अपहरण के फर्जीवाड़े का पता चला। बदमाशों ने बताया, प्रेम प्रसंग में अपहरण किया। दो बदमाश फरार हैं। सवाई माधोपुर के विक्रम की शादी शनिवार को अशोकनगर के रातीखेड़ा गांव की युवती से हुई थी। रविवार सुबह वह निकला, तभी वारदात हुई।

तीसरी बार अगवा, प्रेमी पर दुष्कर्म का केस

युवती का इंदौर के अज्जू उर्फ अभिषेक अहिरवार से प्रेम प्रसंग है। युवती का दो साल में तीसरी बार अपहरण(kidnapping) हुआ। 20 जून 2023 को नाबालिग रहते उसे अगवा किया था। उसे इंदौर(Indore) से बरामद किया था। अज्जू, राजा, विशाल, आकाश पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। 2023 में भी फिर अगवा किया।

Leave a Comment