Voter ID Card : 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट देना मुश्किल है। यहां कुछ लोगों को वोटर आईडी कार्ड में कुछ सुधार की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें इसका सही तरीका नहीं पता। आपको हम घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।
Voter ID Card में सुधार के लिए दस्तावेज़
वोटर आईडी कार्ड में ऑनलाइन जन्मतिथि बदलने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें से आपके पास स्कूल, नगरपालिका प्राधिकरण या जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। अगर आपके आवेदन में सबकुछ ठीक रहेगा तो 30 दिनों के भीतर अद्यतन कार्ड जारी हो जायेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
- सबसे पहले NVSP की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in/ पर जाएं।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- अब “फॉर्म – 8 (चयन सूची में प्रवेश का संशोधन)” विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी।
- अब नाम, उपनाम, सीरियल नंबर, EPIC नंबर दर्ज करने का विकल्प आएगा।
- यहां आपको जन्मतिथि ढूंढनी होगी और जन्म तिथि भरनी होगी।
- उसके बाद कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिन्हें अपलोड करना होगा।
- घोषणा स्वीकार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
ये भी पढ़े : BSNL यूजर के लिए बड़ा तोहफा, दो Recharge Plan के वैलिडिटी में वृद्धि
1 thought on “घर बैठे ऑनलाइन Voter ID Card कैसे अपडेट करें, जानिए पूरा प्रोसेस”